प्रस्तुत पुस्तक में भारत में नेपाल के संबंधों का विस्तार पूर्वक उल्लेख दिया गया है। 21वीं शताब्दी में जहां छोटे व मझले देशों का अपना महत्व बढ़ रहा है । अर्थात बीसवीं सदी का वह दौर जब दुनिया दो समूह में विभाजित थी, तब छोटे व मझले देशों का आर्थिक राजनीतिक व सामरिक महत्व नहीं था ,परंतु बीसवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में डब्ल्यूटीओ का गठन, सोवियत संघ का टूटना, एशिया में टाइगर अर्थव्यवस्था का विखंडन, एवं आतंक व परमाणु हथियारों का दौर के साथ विश्व भर में छोटे-छोटे देशों का महत्व बढ़ने लगा । आज विश्व भर के विदेश नीति का संबंध कूटनीति संबंध आर्थिक संबंधों व पूंजी बाजार आधारित व्यवस्थाओं पर निश्चित हो रहे हैं परंतु भारत और नेपाल के संबंध परंपरागत सांस्कृतिक व राजनीतिक प्रगाढ़ता के उदाहरण हैं। नेपाल जहां दक्षिण एशिया में दो विपरीत विचारधारा किस शासन तंत्र आधारित राष्ट्रों के बीच बफर स्टेट के रूप में अवस्थित है अर्थात नेपाल की भौगोलिक स्थिति भारत और चीन के संबंधों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है प्रस्तुत पुस्तक में नेपाल की भौगोलिक स्थिति का भारत की विदेश नीति एवं सामरिक स्थिति के महत्व को भी प्रस्तुत करती है। एशिया पृथ्वी के सभी महाद्वीपों में बाजार व्यवस्था एवं वैश्विक सामरिक व्यवस्था का वर्तमान स्वरूप है जिसमें चीन, भारत, बांग्लादेश सहित पूर्व टाइगर अर्थव्यवस्था के देशों के साथ साथ पाकिस्तान माल उदित एवं श्रीलंका में विचारधारा व विभिन्न राजनीतिक शासन व्यवस्था होने के बावजूद एशिया विश्व भर में आर्थिक व विदेश नीति का आकर्षण स्थान है।प्रस्तुत पुस्तक में स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर 21 वीं शताब्दी के भारत नेपाल संवाद संबंध संघर्ष के प्रस्तुतीकरण को प्रस्तुत किया गया है। जिसमें 21वीं शताब्दी के शुरुआत तक नेपाल में राजतंत्र के साथ भारत के संबंध एवं 21वीं शताब्दी के बाद नेपाल में नवनीत नवनिर्मित लोकतंत्र एवं संवैधानिक व्यवस्थाओं के लागू करने में भारत की भागीदारी के साथ-साथ लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकारों के साथ भारत के विदेश नीति का संबंध कूटनीति का प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत पुस्तक भारत-नेपाल संबंधों को समझने एवं भविष्य में विदेश नीति संबंधों पर शोध प्रस्तुत करने वाले शोध छात्रों के लिए एक सुनियोजित व सुसंगत एवं वास्तविक तथ्यों पर आधारित संकलन है।
Dakshin Eshiya me Mahashakti ke Roop me Ubharta Bharat (दक्षिण एशिया में महाशक्ति के रूप में उभरता भारत : भारत नेपाल सबंध के सन्दर्भ)
₹595 ₹475
30 in stock
SKU: 9788194398462 Categories: नालंदा प्रकाशन, Defence, History
Author's Name | |
---|---|
Binding | Hardbound |
Pages | 152 |
Size | |
Language | Hindi |
Publisher | Nalanda Prakashan |
Release Year |
Reviews
There are no reviews yet.
You may also like…
-20%
-20%
Art & Humanities
-20%
-20%
Related Products
-20%
Education
-20%
History
Be the first to review “Dakshin Eshiya me Mahashakti ke Roop me Ubharta Bharat (दक्षिण एशिया में महाशक्ति के रूप में उभरता भारत : भारत नेपाल सबंध के सन्दर्भ)”